नीट 2026 की परीक्षा 3 मई को हुई, लेकिन देशभर के 22 लाख से अधिक छात्रों के लिए सबसे बड़ा झटका तब आया जब NTA ने 12 मई 2026 को एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर नीट UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया। सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी और NTA ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है| री-नीट UG 2026 परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। NTA जल्द ही नया एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) और परीक्षा दिशानिर्देश जारी करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी अपडेट्स पर ही भरोसा करें।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है: री-नीट 2026 एडमिट कार्ड डेट कब आएगी और NEET Re-Exam Admit Card 2026 कहां से डाउनलोड होगा?
री-नीट 2026 एडमिट कार्ड डेट: क्या उम्मीद करें?
NTA ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि री-नीट UG 2026 परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। अब छात्रों को एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने का इंतजार है।
| इवेंट | आधिकारिक स्थिति |
| री-नीट 2026 परीक्षा तिथि | 21 जून 2026 |
| सिटी इंटिमेशन स्लिप | परीक्षा से पहले जारी होगी |
| री-नीट 2026 हॉल टिकट / एडमिट कार्ड | परीक्षा से पहले जारी होगी |
ध्यान दें: री-नीट UG 2026 परीक्षा तिथि आधिकारिक रूप से घोषित की जा चुकी है। एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप से जुड़ी अपडेट्स NTA जल्द जारी करेगा।
री-नीट 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कैसे करें?
जैसे ही NTA एनटीए री-नीट एडमिट कार्ड जारी करे, इन चरणों का पालन करें:
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
- री-नीट 2026 हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- PDF डाउनलोड करें और रंगीन प्रिंटआउट निकालें।
हेल्पलाइन: एडमिट कार्ड डाउनलोड में दिक्कत हो तो NTA से 011-69227700 या 011-40759000 पर संपर्क करें।
री-नीट UG 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा तिथि और जरूरी परीक्षा निर्देश शामिल होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
एनटीए री-नीट एडमिट कार्ड: क्या नई रजिस्ट्रेशन जरूरी है?
नहीं। NTA ने अपनी आधिकारिक सूचना में स्पष्ट किया है कि री-नीट 2026 के लिए किसी भी छात्र को दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। मई 2026 के लिए जमा की गई सभी जानकारी, नाम, आवेदन नंबर, परीक्षा शहर की पसंद, सब कुछ री-एग्जाम के लिए मान्य रहेगी।
इसके अतिरिक्त, NTA ने घोषणा की है कि आवेदन शुल्क वापस किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की शहर के भीतर फेरबदल हो सकती है, लेकिन शहर की पसंद वही रहेगी।
री-नीट 2026 की तैयारी अभी से कैसे करें?
NTA के अनुसार री-एग्जाम का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न वही रहेगा जो मई 2026 वाले नीट के लिए था। विशेषज्ञों का मानना है कि री-एग्जाम में प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन हो सकता है। 21 जून 2026 को होने वाली री-नीट परीक्षा से पहले छात्रों के पास संशोधित तैयारी के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध है।
स्मार्ट रणनीति:
- मई 2026 का प्रश्नपत्र हल करें और गलतियाँ नोट करें।
- पिछले 5 वर्षों के PYQ (Previous Year Questions) नियमित प्रैक्टिस करें।
- Biology, Chemistry, Physics, तीनों में कमजोर टॉपिक्स पर ध्यान दें।
- मॉक टेस्ट लेते रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. री-नीट 2026 एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
NTA द्वारा री-नीट UG 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Q2. क्या री-नीट 2026 के लिए दोबारा फॉर्म भरना होगा?
नहीं। NTA ने स्पष्ट किया है कि मई 2026 के नीट के लिए जमा की गई सभी जानकारी, रजिस्ट्रेशन डेटा, परीक्षा शहर की पसंद, आवेदन नंबर, सब री-एग्जाम के लिए मान्य रहेगी। पहले का आवेदन शुल्क भी वापस किया जाएगा। री-नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए पुराने NEET लॉगिन क्रेडेंशियल ही काम आएंगे।
Q3. री-नीट 2026 की परीक्षा के बारे में ताज़ा जानकारी कहां मिलेगी?
री-नीट 2026 की सभी आधिकारिक अपडेट NTA की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होंगी। इसके अलावा NTA के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर भी अपडेट मिलती है। किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट या अफवाहों पर भरोसा न करें।









