नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को देशभर में आयोजित होगी।NEET 2026 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट आ चुकी है। NEET Admit Card, 26 April 2026 को जारी (Out) कर दिया गया है और अब छात्र इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने NEET UG 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
NEET एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज होता है, और इसके बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि सभी पंजीकृत उम्मीदवार समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
नीट एडमिट कार्ड 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
| घटना | तारीख |
| नीट यूजी 2026 परीक्षा तारीख | 3 मई 2026 |
| परीक्षा का समय | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
| NEET रिपोर्टिंग समय | सुबह 11:00 बजे |
| प्रवेश की अंतिम समय सीमा | दोपहर 1:30 बजे |
| नीट एडमिट कार्ड 2026 जारी होने की तारीख | 26 अप्रैल 2026 |
| सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी | 12 अप्रैल 2026 (जारी हो चुकी है) |
| आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?
नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “Download NEET UG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि दर्ज करें
- स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी कोड (Captcha) भरें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- आपका नीट एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा
- सभी जानकारी ध्यान से जांचें
- Download बटन पर क्लिक करके PDF सेव करें
- कम से कम 2 से 3 प्रिंटआउट निकालें और सुरक्षित रखें
नोट: एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है। डाक द्वारा कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता।
नीट हॉल टिकट 2026 में क्या जानकारी होगी?
नीट एडमिट कार्ड 2026 में निम्नलिखित जानकारियां होंगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- एप्लीकेशन नंबर
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- परीक्षा की तारीख और समय
- रिपोर्टिंग समय
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर
- परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण निर्देश
यदि एडमिट कार्ड पर कोई जानकारी गलत हो, तो तुरंत NTA हेल्पलाइन पर संपर्क करें या neet@nta.ac.in पर ईमेल करें।
सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर
बहुत से छात्र NEET सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड को एक समझने की गलती करते हैं। दोनों में अंतर नीचे दिया गया है:
| सिटी इंटिमेशन स्लिप | नीट एडमिट कार्ड 2026 |
| 12 अप्रैल 2026 को जारी हो चुकी है | अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होगा |
| केवल परीक्षा शहर की जानकारी होती है | परीक्षा केंद्र का पूरा पता होता है |
| परीक्षा हॉल में यह मान्य नहीं है | परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य है |
| रोल नंबर नहीं होता | रोल नंबर और अन्य पूरी जानकारी होती है |
एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में क्या ले जाएं?
नीट एडमिट कार्ड 2026 के साथ नीचे दिए गए दस्तावेज भी NEET परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं:
- नीट एडमिट कार्ड 2026 की रंगीन प्रिंटेड कॉपी (पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाकर)
- एक वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक)
- हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- पारदर्शी पानी की बोतल
- NEET PwD उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र
ध्यान दें: स्कूल या कॉलेज का ID कार्ड वैध पहचान प्रमाण नहीं माना जाता।
एडमिट कार्ड खो जाए तो क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार का नीट एडमिट कार्ड खो जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉगिन करके इसे जितनी बार चाहें दोबारा डाउनलोड किया जा सकता है। यदि एप्लीकेशन नंबर याद न हो तो “Forgot Application Number” विकल्प का उपयोग करें। NTA आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर नया नंबर भेजेगा। NTA हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
परीक्षा दिन की जरूरी बातें
- परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:00 बजे तक पहुंच जाएं (रिपोर्टिंग टाइम)
- दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा
- मोबाइल फोन, घड़ी, जेवर और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं घर पर ही छोड़ें
- परीक्षा हॉल में दीवार पर घड़ी की सुविधा होती है
- पहले से परीक्षा केंद्र की लोकेशन देख लें ताकि दिन में भटकना न पड़े
FAQs
Q1. क्या NEET Admit Card 2026 जारी हो गया है?
हाँ, NEET Admit Card 2026 आधिकारिक रूप से जारी (OUT) कर दिया गया है और इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
2. नीट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की जरूरत होगी। यह जानकारी आवेदन के समय दर्ज की गई थी।
3. क्या नीट एडमिट कार्ड डाक द्वारा मिलेगा?
नहीं। नीट एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जारी किया जाता है। उम्मीदवारों को neet.nta.nic.in पर जाकर खुद डाउनलोड करना होगा।
4. नीट एडमिट कार्ड 2026 में गलती हो तो क्या करें?
यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या किसी अन्य जानकारी में गलती हो, तो तुरंत NTA को neet@nta.ac.in पर ईमेल करें या 011-40759000 पर संपर्क करें। जरूरी दस्तावेज भी साथ भेजें।
5. क्या परीक्षा में केवल एडमिट कार्ड काफी है?
नहीं। एडमिट कार्ड के साथ एक वैध सरकारी फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड) और पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जाना अनिवार्य है। बिना आईडी प्रूफ के प्रवेश से मना किया जा सकता है।










