NEET 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होता है कि उनके आवश्यक डॉक्यूमेंट्स सही, मान्य और अपडेटेड हों। इससे आवेदन प्रक्रिया में किसी भी तरह की समस्या या अस्वीकृति से बचा जा सकता है।
इस लेख में हम NEET 2026 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज के बारे में विस्तार से जानेंगे और बताएंगे कि इन डॉक्यूमेंट्स को अपडेट कैसे करें।
NEET ऑनलाइन फॉर्म डॉक्यूमेंट्स 2026
NEET 2026 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज हैं:
1. आधार कार्ड (Aadhaar Card)
NEET 2026 में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उनका आधार कार्ड पूरी तरह से सही, वैध और पूरी तरह अपडेटेड हो। आधार कार्ड में निम्नलिखित जानकारियाँ सही रूप में दर्ज होनी चाहिए:
- उम्मीदवार का नाम
- जन्मतिथि
- लिंग (Gender)
- तस्वीर (Photograph)
- पता (Address)
- बायोमेट्रिक जानकारी (जहां लागू हो)
सुनिश्चित करें कि NEET आवेदन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र की सारी जानकारियाँ आवेदन फॉर्म में दर्ज जानकारी से मेल खाती हों, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
2. UDID कार्ड (Persons with Disabilities के लिए)
यदि आप दिव्यांगता के अंतर्गत आते हैं और NEET 2026 के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका UDID कार्ड वैध, अपडेटेड और नवीनीकृत हो। UDID कार्ड आपके दिव्यांगता प्रमाणन का महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट् है और इसे आवेदन के दौरान सही रूप से प्रस्तुत करना आवश्यक होता है।
3. श्रेणी प्रमाण पत्र (NEET 2026 Category Certificate Documents – EWS/SC/ST/OBC-NCL)
जो उम्मीदवार EWS, SC, ST, OBC-NCL जैसे वर्गों से आते हैं, उनके लिए यह आवश्यक है कि उनका श्रेणी प्रमाण पत्र (NEET 2026 Category Certificate Documents) पूरी तरह वैध और अपडेटेड हो। यह प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म भरते समय और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में भी जरूरी होगा।
4. पासपोर्ट साइज फ़ोटोग्राफ (Passport-size Photograph) और हस्ताक्षर (Signature)
NEET आवेदन के लिए फोटो और सिग्नेचर साइज 2026 महत्वपूर्ण है। आवेदन के लिए हाल का पासपोर्ट साइज रंगीन फ़ोटोग्राफ आवश्यक है, जिसकी फाइल साइज 10 से 200 KB के बीच हो। फ़ोटो स्पष्ट हो और फॉर्म में मांगी गई स्पेसिफिकेशन के अनुसार होनी चाहिए।
आवेदन फॉर्म में हस्ताक्षर के लिए स्कैन की गई फाइल अपलोड करनी होती है, जिसका साइज 4 से 30 KB के बीच होना चाहिए। हस्ताक्षर स्पष्ट और पढ़ने योग्य होना चाहिए।
6. कक्षा 10 का प्रमाण पत्र (Class 10 Certificate)
जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए कक्षा 10 का मार्कशीट आवश्यक होता है। यह फॉर्म भरते समय और काउंसलिंग प्रक्रिया में उपयोग होता है।
7. स्कैन किया हुआ बाएं हाथ का अंगूठा छाप (Scanned Left-hand Thumb Impression)
कुछ मामलों में आवेदन फॉर्म या परीक्षा के दौरान बाएं हाथ का अंगूठा छाप स्कैन करके जमा करना पड़ सकता है। यदि ऐसा मांगा जाता है, तो इसे तैयार रखना जरूरी है।
NEET 2026 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज को अपडेट करने के निर्देश
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले अपने आधार कार्ड, UDID कार्ड और श्रेणी प्रमाण पत्र की जानकारी की समीक्षा करें।
- यदि इनमें कोई गलती या अपडेट करने की जरूरत हो तो समय रहते संबंधित वेबसाइट या विभाग से संपर्क करें।
- आधार कार्ड के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपने विवरण में संशोधन कर सकते हैं।
NEET 2026 आवेदन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट्स की भूमिका
- आवेदन फॉर्म में दर्ज जानकारी और डॉक्यूमेंट्सों का मेल जरूरी होता है।
- परीक्षा केंद्र पर पहचान और डॉक्यूमेंट्स सत्यापन के लिए ये जरूरी होते हैं।
- गलत या अधूरा डॉक्यूमेंट्स जमा करने से आवेदन रद्द हो सकता है।
निष्कर्ष
NEET आवेदन फॉर्म के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए? NEET 2026 फॉर्म भरने के लिए जरूरी कागजात आधार कार्ड, UDID कार्ड, श्रेणी प्रमाण पत्र (NEET 2026 Category Certificate Documents), NEET आवेदन के लिए फोटो और सिग्नेचर साइज 2026, कक्षा 10 का प्रमाण पत्र है। इन आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की सही स्थिति और वैधता सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है। ये डॉक्यूमेंट्स न केवल आवेदन प्रक्रिया के लिए जरूरी हैं, बल्कि आगे की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया में भी इनके बिना बाधा आ सकती है।
Aakash Institute की सलाह है कि आप आवेदन से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स को अच्छी तरह जांच लें और समय रहते आवश्यक अपडेट या सुधार करवा लें, ताकि आपकी NEET 2026 की तैयारी बिना किसी रुकावट के सहजता से पूरी हो सके।
FAQs
Q1. क्या आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य है?
हाँ, आधार कार्ड की जानकारी सही और अपडेटेड होना आवश्यक है ताकि आवेदन में कोई समस्या न आए।
Q2. मैं आधार कार्ड की गलत जानकारी कैसे सुधारूं?
आप UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ या https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर अपना आधार अपडेट कर सकते हैं।
Q3. UDID कार्ड क्या है और यह क्यों जरूरी है?
UDID कार्ड दिव्यांग व्यक्तियों के लिए जारी किया जाता है। NEET में आवेदन करते समय यह कार्ड उनके दिव्यांगता प्रमाण के रूप में काम आता है।
Q4. क्या बिना इन डॉक्यूमेंट्सों के NEET के लिए आवेदन किया जा सकता है?
नहीं, ये डॉक्यूमेंट्स NEET आवेदन प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा हैं। बिना सही डॉक्यूमेंट्स के आवेदन अस्वीकार हो सकता है।









